ऑपरेशन प्रहार का असर: मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुक्तेश्वर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मुक्तेश्वर उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी तारा सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी ग्राम कौल, तहसील धारी, जनपद नैनीताल, उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल द्वारा फौजदारी वाद संख्या 55/2026, धारा 144(3) बीएनएसएस के अंतर्गत वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे।

पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और अभियुक्त को माननीय न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार, वांछित अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज एवं कांस्टेबल जयवीर सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!