हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब की खेप ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 पेटी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम चेकिंग, शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान स्कूटी से 07 पेटी माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 336 टेट्रा पैक शराब रखी गई थी। पुलिस ने मौके से आरोपी सौरव आर्या (24 वर्ष), निवासी रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 198/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की
- हेड कांस्टेबल इसरार नबी
- कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
- कांस्टेबल भूपाल सिंह

Skip to content










