पुलिस ने किया सरिया चोर को गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 काशीपुर– (एम सलीम खान) काशीपुर के मुस्तफा मलिक एडवोकेट निवासी ग्राम बेतवाला थाना कुंडा जिला उधम सिंह नगर ने  लिखित सूचना दी कि मेरा मकान निर्माणाधीन है, जिसमें लेंटर डालने के लिए सरिया रखा हुआ था। लेकिन चोरों ने करीब 9 बंडल सरिया यानि कि लगभग 6 क्विंटल सरिया चोरी कर लिया है । पीड़ित की लिखित शिकायत पर तत्काल थाना कुंडा ने मुकदमा अपराध संख्या 193/ 21 धारा 380 आई.पी.सी पंजीकृत किया | जिसमें ठोस पतरसी सुराग – रसी करते हुए  अभियुक्त आरिफ पुत्र जामिन हसन निवासी ग्राम जसपुर खुर्द थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को मालामाल  ई-रिक्शा से गिरफ्तार किया गया | जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया | इस पर न्यायालय ने अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकार करते हुए जिला कारागार भेजा और घटना में प्रकाश में आए सह अभियुक्त मुकीम को मुकदमा वाला में वांछित किया गया । पुलिस टीम में एसआई अशोक फर्त्याल, कॉन्स्टेबल 455 नीरज बिष्ट, कांस्टेबल 575 त्रिलोक सिंह मौजूद थे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!