महेशपुरा चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग का सघन अभियान, संयुक्त टीम ने की वाहनों की चेकिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर – अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर रविवार 11 मई 2026 को अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेकपोस्ट पर व्यापक रोड चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

यह कार्रवाई बाजपुर आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए निगरानी रखी गई।

चेकिंग अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कंबोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बौरा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!