Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में बुटीक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF-ANTF की रेड में खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एसटीएफ कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक बुटीक की दुकान से भारी मात्रा में चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में शनिवार को ANTF/STF कुमाऊं एवं काठगोदाम पुलिस टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा और बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कपकोट, बागेश्वर को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में एफआईआर संख्या 62/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई की जानी थी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

बरामदगी:

  • 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस
  • अनुमानित कीमत: लगभग 10 लाख रुपये

कार्रवाई में शामिल टीम:

STF / ANTF कुमाऊं टीम

  • निरीक्षक पावन स्वरूप
  • उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
  • आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  • आरक्षी इसरार अहमद

काठगोदाम पुलिस टीम

  • एसओ विमल मिश्रा
  • एसआई दिलीप सिंह
  • आरक्षी प्रमोद कुमार
  • आरक्षी कारज सिंह

और पढ़ें

error: Content is protected !!