Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीपीएस हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों और छात्र परिषद का हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार, 9 मई 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए “अलंकरण समारोह” तथा “स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025-26” का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विजय प्रताप सिंह (सेना मेडल), डॉ. युविका चौहान, हिमालय एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, डायरेक्टर श्रेयल अग्रवाल, प्रीतम कुमार गुप्ता, एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही उपस्थित रहे।

अलंकरण समारोह के अंतर्गत विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद, हाउस कैप्टन, सांस्कृतिक प्रभारी, अनुशासन प्रभारी एवं खेल कप्तानों को बैज पहनाकर दायित्व सौंपे गए। विद्यालय के हेड बॉय आरुष टंडन और हेड गर्ल अमीषी अग्रवाल को छात्र परिषद का नेतृत्व सौंपा गया।

प्रधानाचार्या रंजना शाही ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इसी अवसर पर आयोजित “स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025-26” में कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को रेड बैज, ब्लू ब्लेज़र और ब्लू बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कर्नल विजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में केवल अंक प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने सपनों को पहचानकर अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों से उन्हें साकार करना आवश्यक है।

प्रधानाचार्या रंजना शाही ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, समय के सदुपयोग और विनम्रता का परिणाम होती है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!