Breaking News

क्रिप्टो करेंसी खरीद-बिक्री के बहाने साइबर फ्रॉड,सात लाख की क्रिप्टो करेंसी की साफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर। साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके डिजिटल वॉलेट से सात लाख रुपये से अधिक की क्रिप्टो करेंसी उड़ा ली। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खटोला गांव निवासी सुखवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को हल्द्वानी निवासी बताते हुए यूएसडीटी (यूएस डॉलर टेथर) क्रिप्टो करेंसी खरीदने की बात कही।

आरोपी ने 18 अप्रैल को 7500 यूएसडीटी खरीदने की इच्छा जताई और बताया कि उसके पास 7350 यूएसडीटी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करीब सात लाख 10 हजार रुपये है। बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल कर स्क्रीन शेयर करने को कहा।

जैसे ही पीड़ित ने स्क्रीन शेयर की, ठगों ने उनका डिजिटल वॉलेट हैक कर उसमें मौजूद सभी यूएसडीटी ट्रांसफर कर लिए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!