नई दिल्ली | 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी को “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता बहु-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। अस्पताल को यह पुरस्कार मरीजों को उच्च स्तरीय, आधुनिक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।


इस भव्य समारोह में सरकार, सशस्त्र बलों और फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देश के वीरों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, मुंबई पुलिस के मंगेश नाइक, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक दलवीर सिंह अहलावत तथा जम्मू-कश्मीर में अपने साहसिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली पुलिस अधिकारी शाहिदा परवीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
इसके अलावा, फिल्म जगत से राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव और रंजीत के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार भी समारोह में उपस्थित रहे।
यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, बेहतर उपचार व्यवस्था और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव को दर्शाता है।

Skip to content










