मां महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना के साथ भी प्रार्थना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मां महालक्ष्मी के दर्शन किए।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए मंगलकामना की।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!