“GST विभाग का सख्त एक्शन: टैक्स चोरी पर बड़ा प्रहार, राजस्व बढ़ाने की मुहिम तेज”….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- राज्य कर मुख्यालय देहरादून द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रवर्तन इकाइयों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। माल एवं सेवा कर अधिनियम-2017 की धारा 129 और 130 के तहत ज़ब्ती के बाद वसूले जाने वाले अर्थदंड/शास्ति/दंड के लक्ष्य तय करते हुए विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।

विभाग की सचल दल इकाइयों द्वारा प्रांत में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच और निगरानी की जा रही है। खास तौर पर बरेली, गाजियाबाद और दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनियों को रडार पर रखा गया है।

प्रारंभिक कार्रवाई में रुद्रपुर इकाई ने 9 परचून वाहनों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें एक वाहन में माल घोषणा के अनुरूप नहीं पाया गया और ₹80,000 का अर्थदंड वसूला गया। वहीं किच्छा इकाई ने 6 वाहनों की जांच कर ₹37,850 का जुर्माना लगाया। काशीपुर मोबाइल यूनिट ने 4 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹5,51,000 की राशि राजकोष में जमा कराई।

रुद्रपुर की विशेष अनुसंधान इकाई भी सचल दल के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार अभियान चला रही है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में कर चोरी पर प्रभावी अंकुश देखने को मिला है।

वर्जन:

संयुक्त आयुक्त राज्य कर, श्याम तिरूआ ने बताया कि विभाग द्वारा नियमित जांच, प्रवर्तन कार्रवाई और करदाताओं को जागरूक करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आगे और सख्ती तथा बेहतर रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा। टैक्स चोरी रोकने के लिए विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!