मुखानी पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मुखानी पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निर्धारित पते पर दबिश दी। इस दौरान ललित बृजवासी (29) पुत्र हरीश चंद्र बृजवासी, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा चौपला, हरिपुर नयाक, थाना मुखानी को गिरफ्तार किया गया। वह क्राइम नंबर 738/2019 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था।

इसी कार्रवाई के दौरान नीरज दिवाकर (23) पुत्र सत्य प्रकाश दिवाकर, निवासी आदर्श नगर, थाना मुखानी, नैनीताल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, नीरज क्राइम नंबर 2356/2023 में धारा 323/504 भादवि के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गोपाल दत्त और कांस्टेबल शंकर सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!