Breaking News

DPS हल्द्वानी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10 में रचा नया कीर्तिमान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष स्कूल का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जहां छात्रों ने उच्च प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में गर्वित पांडेय ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षिता महतोलिया ने 97.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कनिष्क जोशी और कृतिका तड़ागी ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!