Breaking News

बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ एक्शन, युवक के कब्जे से 3.39 ग्राम स्मैक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई जारी है। ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 3.39 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू (21), पुत्र मौ. सलीम, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे की तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चेकिंग एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!