भीमताल – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित नौकूचियाताल, नौल और विजरौली समेत आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
मंत्री ने क्षेत्र में प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल किया जा सके।
मंत्री ने कहा कि आपदा के कारण कई स्थानों पर सड़क, पेयजल और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को जल्द सामान्य करने की दिशा में कार्रवाई करें।

Skip to content










