रुद्रपुर में सियासी हलचल तेज, पूर्व विधायक ठुकराल ने थामा कांग्रेस का हाथ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद शहर में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल नजर आया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी नेताओं के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ठुकराल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!