Breaking News

रामनगर: ट्रांसपोर्ट नगर के पास जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, नगदी व ताश बरामद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- जनपद नैनीताल में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास कुछ लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,515 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में ललित मोहन, हरीश कुमार, गोपाल सिंह, रवीन्द्र कुमार नेगी और महेन्द्र शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसएसआई दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और चालक सचिन शर्मा शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!