Breaking News

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों की भिड़ंत, थार चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दो सांडों की खतरनाक भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना लालकुआं स्थित अवंतिका मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे शुरू हुई लड़ाई अचानक हाईवे के बीच पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड आपस में भिड़ते हुए तेज रफ्तार से सड़क के बीच आ गए। उसी समय वहां से गुजर रही एक थार कार उनकी चपेट में आते-आते बची। चालक ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्रों में आवारा व बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इससे पहले भी इस मार्ग पर मवेशियों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!