कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री की अगवाई में तिकोनिया चौराहे पर हैलमेट पहनकर किया ज़ोरदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(जफ़र अंसारी)  हल्द्वानी शहर की खस्ताहाल सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू की अगवाई में तिकोनिया चौराहे में अनोखे अन्दाज में हैलमेट पहनकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर काग्रेस जिला महामंत्री ने कहाँ, हल्द्वानी की सड़कें हादसों को दावत दे रही है पैदल चलने के दौरान भी लोगो को हैलमेट की जरूरत महसूस हो रही है। और लगातार आन्दोलन प्रदर्शन के बावजूद सरकार व प्रशासन आँख बंद करे बैठा है | जिससे जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है जल्द सड़को को ठीक नही किया गया तो जनहित में बहुत बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जायेगा।

वहीँ काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, महानगर संगठन मंत्री सचिन राठौर और जिला उपाध्यक्ष कैलाश कोहली ने कहाँ कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही बची | जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही सड़को की बदहाली की वजह आये दिन हादसे हो रहे है। इस मौके पर पंकज कश्यप, दीपा खत्री, विशाल भारती, किरन माहेश्वरी, सचिन राठौर, हैप्पी माहेश्वरी, मो .शमीम, योगेश कबड़वाल, नन्दनी खत्री, वीर पाल, कश्यप लालू और सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!