Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

दो से अधिक हथियार रखने वालों पर सख्ती, एक सप्ताह में शस्त्र जमा करने के निर्देश……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय मंे बैठक लेते हुए जनपद में 02 से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालों नोटिस देते हुए एक सप्ताह की भीतर शस्त्र लाईसेंस जमा कराने के निर्देश पुलिस व प्रभारी अधिकारी शस्त्र को दिये।

जिलाधिकारी बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आयुध नियम-2019 के संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति 02 से अधिक शस्त्र नहीं रख सकता हैं। उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में समय-समय पर समाचार पत्रों में शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस जमा कराये जोने हेतु प्रकाशन भी कराया गया है साथ ही 02 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसैंस रखने वालो को नोटिस भी दिये गये थे। जिसके क्रम में ऐसे शस्त्रधारकों के द्वारा अपने दो से अधिक शस्त्र /शस्त्र लाईसैंस को निरस्त कराये जाने के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गयी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्रधारकों के द्वारा एक सप्ताह के भीतर अपने दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसैंस को सम्बन्धित थाना में जमा कराते हुए दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसैंस को निरस्त कराना होगा। यदि ऐसे नही किया जाता है तो एक सप्ताह के बाद 02 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालो के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, ओसी गौरव पाण्डेय, सीओ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!