Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सर्द रातों में अलाव के बीच पटवारी तारा चन्द्र घिल्डियाल की नई पहल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश तथा एसडीएम कालाढूंगी बिपिन चन्द्र पंत के निर्देशों के क्रम में तहसील कालाढूंगी क्षेत्रांतर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों का निस्तारण चौपाल के माध्यम से त्वरित गति से किया जा रहा है।

इसी क्रम में राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा लगातार रात्रि चौपालों का आयोजन कर सर्द रातों में अलाव के बीच ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी जा रही हैं तथा मौके पर ही निर्विवाद उत्तराधिकार के प्रकरण दर्ज कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इस अभिनव पहल की सराहना न केवल उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है, बल्कि किसानों एवं आम ग्रामीणों द्वारा भी इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत चार दिनों में तहसील कालाढूंगी के अंतर्गत निर्विरोध उत्तराधिकार के 120 मामलों का त्वरित रूप से निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खतौनियों का वाचन करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को भूमि संबंधी कार्यों में सुगमता प्राप्त हो सके।

यह पहल शासन की जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन की सोच को धरातल पर साकार करती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!