Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी को जाम से राहत: मंडी चौराहे का चौड़ीकरण शुरू….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने राहत भरा कदम उठाया है। बरेली रोड स्थित शनि बाजार नाले के साथ मंडी चौराहे का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद मंडी चौराहा वर्तमान 13 मीटर से बढ़कर 24 मीटर चौड़ा हो जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुगम हो सकेगी।

मंडी चौराहा हल्द्वानी के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां गौलापार, तीनपानी, शहर और बरेली रोड की ओर जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। चौड़ीकरण के बाद यहां लगने वाले रोज़ाना जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्य के पूरा होते ही ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा, दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और लोगों का समय बचेगा। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से जरूरी कदम बताया है। चौड़ीकरण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द हल्द्वानीवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सके

और पढ़ें

error: Content is protected !!