Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

पिंजरे में कैद हुआ खौफ, कुलोरी गांव में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालधारी विकासखंड के कुलोरी गांव में महिला की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में फैली दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को इलाके में सक्रिय एक तेंदुए को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि कुलोरी गांव के खुटियाखाल क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद से तेंदुआ लगातार गांव के आसपास घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए थे।

वन विभाग की टीम ने रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। पकड़े गए तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि पकड़ा गया तेंदुआ ही महिला पर हमले का जिम्मेदार है या नहीं।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि क्षेत्र में अभी भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर निकलने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!