Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

डीपीएस हल्द्वानी में हजारी प्रसाद अग्रवाल जी की जयंती पर 21 कुंडीय हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से पावन हुआ परिसर…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में विद्यालय के प्रेरणास्रोत श्री हजारी प्रसाद अग्रवाल जी की जयंती के पावन अवसर पर 21 कुंडीय हवन का आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में शांति, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा की कामना की गई।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकगण एवं आमंत्रित अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन की आहुतियों से संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं पावन वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।

आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं। यह आयोजन सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणादायी एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाला रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!