Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हरिद्वार में सफाई अभियान का असर ज़मीन पर दिखा, शहर से गांव तक चमक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा व्यापक सफाई अभियान अब धरातल पर स्पष्ट असर दिखाने लगा है। बीते एक माह आठ दिन से निरंतर चल रहे इस अभियान में शहर से लेकर गांव-कस्बों और प्रमुख सड़क मार्गों तक साफ-सफाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

सफाई अभियान में जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न विभाग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला पंचायत द्वारा बहादराबाद क्षेत्र के पृथ्वीराज चौहान चौक में सफाई कर 1.8 कुंतल पॉलिथीन एकत्र की गई। बीएचईएल प्रशासन ने बैरियर नंबर-5 से सीएफएफपी चौराहे तक सड़क की सफाई कराई, जबकि लोक निर्माण विभाग ने मीनापुर, आर्यनगर चौक, बुढहेरी-अलाउपुर, सुभाष नगर और जटवाड़ा पुल क्षेत्र में सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया।

औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग विभाग ने रोड-क्लीन मशीनों और सड़क धुलाई के जरिए सफाई अभियान चलाया। वहीं खंड विकास अधिकारियों ने नरसन, रुड़की और बहादराबाद विकासखंडों में अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति दी। प्रशासन का लक्ष्य हरिद्वार को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करना है, ताकि स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!