Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बंड मेले के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, नंदा राजजात को दिव्य–भव्य बनाने की घोषणा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चमोली – बंड विकास मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर मेले की गरिमा बढ़ाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंड मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था, कृषि, कारीगरी और हस्तशिल्प को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे मेलों के माध्यम से किसानों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का बेहतर मंच मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों, लोकसंस्कृति और मांगल गीतों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में दिए जाने वाले स्मृति चिन्ह केवल स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद ही होंगे, जिससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान के विस्तार की भी घोषणा की, जिससे भविष्य में बड़े सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि आगामी नंदा राजजात यात्रा को दिव्य और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि यह ऐतिहासिक यात्रा विश्व स्तर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोक परंपराओं के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने का कार्य करते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!