Breaking News

साबिर पाक की चौखट पर झुकी हजारों सिर, नौचंदी जुमेरात और अजमेर उर्स ने उमड़ा दी अकीदत की बाढ़…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- नौचंदी जुमेरात और अजमेर शरीफ के सालाना उर्स के मुबारक मौके पर पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में बृहस्पतिवार को अकीदत और रूहानियत का अनोखा मंज़र देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों जायरीनों ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर जियारत की और अमन, चैन व सलामती की दुआएं मांगीं।

दरगाह साबिर पाक के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर भी दिनभर जायरीनों की आवाजाही बनी रही। हर महीने आने वाली नौचंदी जुमेरात पर भी बड़ी तादाद में जायरीन हाजिरी लगाने पहुंचे।

अजमेर शरीफ के उर्स के चलते बसों के ज़रिए दिल्ली, बिहार, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, नजीबाबाद, सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों से जायरीन पिरान कलियर पहुंचे। इससे दरगाह क्षेत्र और आसपास के बाजारों में रौनक और भीड़ बनी रही।

जायरीनों की सुरक्षा और इंतज़ामात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना पिरान कलियर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दरगाह परिसर, पीपल चौक और अन्य प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही गंगनहर घाट पर किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!