Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सनातन संस्कृति के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, कलश यात्रा में शामिल हुए राजकुमार ठुकराल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के संस्थापक एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती के पावन अवसर पर रुद्रपुर के पांच मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व एक भव्य और श्रद्धामय कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय और प्रमुख सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम को अलग ही गरिमा प्राप्त हुई।

कलश यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह के साथ सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा दुर्गा मंदिर तक पहुंची, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय का जीवन राष्ट्र, धर्म और शिक्षा को समर्पित रहा है। उनकी जन्म जयंती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समाज में संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सनातन परंपराओं का संरक्षण व संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कलश यात्रा में सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, विजय जग्गा, ओम प्रकाश अरोड़ा, अश्विनी बजाज, सुरेश बब्बर, दीपक गुगलानी, अमित गंभीर, अमित बांगा, ललित बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

उन्होंने शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए आयोजकों एवं नगरवासियों की सराहना की। कलश यात्रा के सफल आयोजन के साथ ही अब आगामी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!