खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खटीमा हेलीपैड (लोहियाहेड) पहुंचे, जहां उनका जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनता की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं को जमीनी स्तर पर सुलझाना और विकास योजनाओं को गति देना है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!