Breaking News

तराई क्रांति संगठन ने चलाया सदस्य अभियान, बड़े स्तर पर ले रहें है लोग जॉइनिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) तराई क्रांति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेला मंगल सिंह ने रामपुरा चौरासी घंटा मंदिर में महिलाओं की बैठक कर समाज में हो रहे उत्पीड़न और  नजूल पर बैठे मालिकाना हक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कोई भी पार्टी हो वह राजनीति ही करती है और आम जनता की ओर ध्यान नहीं देती | वहां उपस्थित सभी माताओं बहनों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा आप सभी तराई क्रांति संगठन से जुड़िए, तराई क्रांति संगठन आप सभी को हर तरीके से मदद पहुंचाएगा | इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ गरीबों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से शासन – प्रशासन तक पहुंचाना है | तराई क्रांति संगठन में बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने जॉइनिंग ली है | साथ ही कमल श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी यह लड़ाई सरकार से तब तक रहेगी जब तक  गरीबों को उनका हक नहीं मिल जाता | इस मौके पर अंजू कौशल बेला मंगल सिंह रामबाबू और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!