Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड: कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने का आश्वासन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को जल संस्थान मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में प्रांजल नौडियाल और दर्जनों बेरोजगार अभ्यर्थियों ने जल संस्थान के सचिव एसके सिंह से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों का विवरण शीघ्र कार्मिक विभाग को भेजने की मांग उठाई।

सचिव एसके सिंह ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों का संपूर्ण विवरण कार्मिक विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कई विभाग रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने में देरी कर रहे हैं, जिसे दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, शिवप्रसाद सेमवाल ने अपर सचिव (कार्मिक) ललित मोहन रयाल से सभी संबंधित विभागों को रिमाइंडर भेजने का अनुरोध किया। रयाल ने आश्वस्त किया कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद सभी विभागों को रिक्तियों की जानकारी जमा करने के लिए एक और रिमाइंडर जारी किया जाएगा।

बेरोजगार अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, और ग्रामीण अभियंत्रण जैसे विभाग जल्द ही अपने रिक्त पदों की जानकारी कार्मिक विभाग को सौंप देंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया को गति मिलने और समयबद्ध तरीके से कार्यवाही पूर्ण होने की संभावना है।

इस पहल से बेरोजगार युवाओं में भर्ती प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों ने इस दिशा में शासन और जल संस्थान के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!