Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

कोटद्वार में रक्षाबंधन की तैयारी, बाजारों में रौनक और सड़कों पर जाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व कोटद्वार बाजार में खूब चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम की स्थित देखने को मिली। स्टेशन में भी पहाड़ व मैदान को आवागमन करने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वाहन की तलाश में यात्री इधर से उधर भटकते हुए नजर आए। आज सुबह 5.45 से दोपहर डेढ़ बजे तक रक्षाबंधन का मुहूर्त है। ऐसे में शहरवासियों ने एक दिन पूर्व रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर खरीदारी की। वहीं दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में नौकरी करने वाले युवा भी वीकेंट से एक दिन पहले ही गांव रक्षाबंधन त्योहार मनाने पहुंच रहे हैं।

यही कारण है कि शुक्रवार को कोटद्वार बस अड्डे में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी क्षेत्रों के लिए संचालित होने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी देखने को मिली। सबसे अधिक परेशानी बजुर्ग व बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। पहाड़ के कई रूटों पर आवागमन करने के लिए यात्रियों को निजी वाहन बुक करने पड़े। रेंग-रेंग कर चले वाहन रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे थे। सुबह से ही सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही थी। हालांकि, पुलिस कर्मी लगातार व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयासों में जुटे हुए थे। सड़क पर जगह-जगह घूमती रेहड़ी, ठेली व सड़कों पर सजी दुकानें जाम का मुख्य कारण बन रही थी। वहीं, शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से भी समस्याएं बढ़ रही थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!