Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

चोरगलिया रोड पर खतरे के बादल, पांच मीटर हिस्सा नदी में समाया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीलगातार हो रही भारी बारिश के कारण चोरगलिया रोड की हालत और खराब होती जा रही है। बुधवार को गौला नदी की तेज धारा के चलते सड़क का लगभग पांच मीटर हिस्सा नदी में समा गया, जिससे क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

चोरगलिया रोड को नदी से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 1.87 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत नदी किनारे ब्लॉक बनाए जा रहे थे, लेकिन यह कार्य पूरा होने से पहले ही लगातार हो रही वर्षा ने कार्य में बाधा डाल दी। नदी का जलस्तर बढ़ते ही काम दो दिन से पूरी तरह ठप है।

सड़क के दूसरी ओर किए जा रहे चौड़ीकरण के लिए बनाई गई सुरक्षात्मक दीवारों में भी दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे संकट और गहरा गया है। फिलहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन पैदल यात्री अब भी इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।

लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार पहले किए गए सीसी कार्य से फुटपाथ को सुरक्षित किया गया था, लेकिन अब वह भी धीरे-धीरे ढहने लगा है। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने जानकारी दी कि जब तक बारिश नहीं रुकती, सुरक्षा कार्य को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।

और पढ़ें

error: Content is protected !!