Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

लगातार बारिश के बीच रुद्रपुर प्रशासन हाई अलर्ट पर, डीएम ने अधिकारियों संग की आपात बैठक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – पर्वतीय क्षेत्रों व जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों व नगर आयुक्तो के साथ बैठक की। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट मोड में रहते हुए पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र के नदी, नालों पर नजर रखते हुए यदि कोई नदी नाला अवरूद्ध है तो उसे तुरन्त खुलवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त अपने क्षेत्र से लगे क्षेत्र के अधिकारियों से निरंतर संवाद करे व वर्षा आदि के बारे में जानकारिया  त्वरित आदान-प्रदान करें।

उन्होने निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के युवा मंगल दलो, आपदा मित्रों, स्वयं सेवी संस्थाओं से भी बार्ता कर उनको भी अलर्ट मोड़ में रखे। उन्होने कहा कि आपदा बचाव उपकरणों व जेसीबी को भी तैयार रखे ताकि किसी प्रकार की आपदा, जल भराव के समय जरूरत पड़ने पर तुरन्त कार्यवाही की जा सकें। उन्होने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने फोन खुला रखेगें तथा अपने मुख्यालय में ही तैनात रहेगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित सभी उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!