अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बाजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लगाए जाएंगे 11 फलदार वृक्ष….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बाजपुर स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंडवासियों ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रमुख को शुभकामनाएं दीं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए कार्यक्रम के पश्चात 11 फलदार वृक्ष लगाए जाने की घोषणा की गई, जो समाजवादी पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस मौके पर मौजूद प्रमुख कार्यकर्ताओं में अरविंद दिवाकर, उज्जवल सिंह, विशाल यादव, शीशपाल यादव, अमित कुमार, मो. आज़म, अमन प्रजापति, हनीफ ख़ान, राजेश, संजय यादव, मेघा सैनी, लाला राम सैनी, सनी, इंद्रजीत नागर, शिवम शर्मा गोयल, सलमान, दबीर हैदर, अनिरुद्ध यादव और तेजस यादव शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!