विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को दी गई कानूनी और सामाजिक जानकारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में भूत बंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भारद्वाज ने की, जिन्होंने महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न समस्याओं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर DLSA के अधिवक्ताओं द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कनिष्क चौरसिया, रागिनी मिश्रा, अंकिता तिवारी, मंजू सरकार एवं प्राविधिक कार्यकर्ता कंचन सक्सेना, अनीता सक्सेना, सोनी यादव, चंद्रबली यादव सहित कई आशा कार्यकत्रियां भी मौजूद रहीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!