भगवान सूर्य के जलाभिषेक हेतु कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ, सीएम धामी ने देवभूमि से दी आध्यात्मिक संदेश की सौगात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – भगवान सूर्य की मूर्ति के भव्य जलाभिषेक समारोह के लिए कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक विशेष कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से इस कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह विशेष धार्मिक आयोजन देश की 151 पवित्र नदियों के जल से भगवान सूर्य के अभिषेक हेतु समर्पित है। उसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की गंगा, यमुना, मंदाकिनी जैसी पवित्र नदियों से एकत्र किए गए जल को कलश में भरकर इस यात्रा के लिए विशेष विधि-विधान के साथ रवाना किया गया।

इस शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!