Breaking News

मजदूर दिवस पर दुग्ध संघ में चला स्वच्छता अभियान, अध्यक्ष ने खुद थामा झाड़ू….   

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में मजदूर दिवस पर  स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई की ।

अभियान के दौरान सभी दुग्ध संघ कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। मुकेश बोरा ने इस पहल के माध्यम से श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मज़दूर किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनके सम्मान में किया गया यह छोटा सा प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग वर्मा और प्रबंधक प्रशासन संजय भाकुनी सहित भारी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!