Breaking News

लालकुआं में प्रशासन सतर्क, मल्लीताल घटना के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- मल्लीताल, नैनीताल में घटित घटना के परिप्रेक्ष्य में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसील लालकुआं अंतर्गत नगर क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता बरती गई। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (न्यायिक)  रेखा कोहली के नेतृत्व में तहसीलदार कुलदीप पांडे, रजिस्ट्रार कानूनगो  मोहित बोरा, उप निरीक्षक नंदन सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह,

 

राजस्व उप निरीक्षक पूजा रानी तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। यह भ्रमण आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने हेतु किया गया। भ्रमण के दौरान शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में पाई गई। प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!