वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कुशल निर्देशन में बिछड़ों को परिजनों से मिलाने का सिलसिला लगातार जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – स्थानीय निवासी पैठाणी महिला द्वारा थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरा पुत्र जो दिनांक 19.01.2025 को घर से ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय गया था जो अब तक ना ही विद्यालय पहुँचा और ना ही घर वापस आया। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0- 02/2025, धारा- 140(3) BNS पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त गुमशुदा नाबालिग बालक की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में पैठाणी पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी करते हुए गुमशुदा बालक को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। उक्त बालक को बाल कल्याण समिति पौडी (सी०डब्ल्यू०सी०) के समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराकर काउस्लिंग कराने के उपरान्त सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा बालक द्वारा बताया कि वह नौकरी करने के लिये घर से बिना बताये पहले हरिद्वार गया जसके पश्चात वह दिल्ली चला गया था और वहां पर किसी होटल में काम कर रहा था।

पुलिस टीम

  1. अपर उपनिरीक्षक आनन्द खरोला
  2. मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह थाना

और पढ़ें

error: Content is protected !!