Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पौड़ी पुलिस द्वारा घर से बिना बताये गये 02 नाबालिग बच्चों को ऋषिकेश से किया सकुशल बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही व अथकों प्रयासों से नाबालिग बच्चों को चंद घण्टों में ढ़ूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

पौड़ी – रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पर स्थानीय निवासी श्रीनगर द्वारा सूचना दी गई की दो नाबालिग बच्चे अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित कर रवाना किया गया साथ ही सीमावर्ती जनपदों को भी इस सम्बन्ध में सूचना प्रेषित कर गुमशुदा ऩाबालिग बच्चों की तलाश अपने क्षेत्र में भी करने के लिए कहा गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों बच्चों के फोटो,हुलिया तथा मोबाइल की लोकेशन को ट्रेंस करने पर बच्चों की लोकेशन ऋषिकेश के पास आई जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत थाना ऋषिकेश व हरिद्वार पुलिस को उस सम्बन्ध में सूचित किया गया।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त दोनों नाबालिग बच्चों को ऋषिकेश बस अड्डा के पास से बरामद कर लिया गया। जिस पर कोतवाली श्रीनगर से उपनिरीक्षक निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम को ऋषिकेश भेजा गया जिसके पश्चात उक्त दोनों बच्चों को सकुशल श्रीनगर लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही को देखते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!