Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पौड़ी में धार्मिक आस्था की नई पहचान: ट्राइडेंट पार्क में लगेगा 11.5 टन वजनी त्रिशूल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – पौड़ी नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन ट्राइडेंट पार्क शीघ्र ही एक भव्य स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। पार्क परिसर में 11.5 टन वजनी पीतल से निर्मित त्रिशूल की स्थापना की जाएगी, जिससे यह स्थल नगरवासियों, सैलानियों के लिए एक नया दर्शनीय केंद्र बनेगा।

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार देर शाम स्थलीय निरीक्षण कर पार्क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने त्रिशूल की संतुलन व्यवस्था (बैलेंसिंग) और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ कलम सिंह नेगी ने बताया कि त्रिशूल के मैटेलिक फेब्रिकेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और उसे बेस से जोड़ने हेतु हैवी क्रेन निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी है। नियोजित कार्यक्रमानुसार, रविवार 21 अप्रैल को त्रिशूल के मेटल भाग को सफलतापूर्वक बेस से जोड़ दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि त्रिशूल स्थापना के उपरांत फ्लोरिंग तथा विला एक्सटीरियर स्टाइल रेलिंग का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क की दीवारों को भित्तिचित्रों (म्यूरल्स) से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी समृद्ध हो सके।

 

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक एवं निर्माणदायी एजेंसी के विशेषज्ञ उपस्थित थे।a

और पढ़ें

error: Content is protected !!