Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- उत्तराखंड में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आय व्ययक प्रस्तुत किया गया है। अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़ का प्रवधान किया गया है, ये अब तक सर्वाधिक है। उत्तराखंड में स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में महिला, युवा, व्यापारी, नौकरीपेशा, एससी एसटी हर किसी का ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर यह संतुलित और समग्र दृ​ष्टिकोण वाला बजट है। वित्त मंत्री ने जिस तरह नमो थीम पर पूरा बजट तैयार किया वह सराहनीय है। इस बजट से प्रदेश में गतिमान विकास योजनाओं को गति मिलेगी और साथ ही नये विकास कार्य भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है और यह बजट इसमें सहायक साबित होगा।

खेल मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा के डिजिटलाइज होने की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने खेल मंत्री को 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इससे उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!