Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- बंद कमरे में मिला रिटायर्ड महिला होमगार्ड का शव……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रामपुर रोड पर किराये के मकान में रहने वालीं रिटायर्ड होमगार्ड मुन्नी देवी का बुधवार को शव मिला। वह मकान के एक कमरे में अकेली रहती थीं। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुन्नी देवी (60) रामपुर रोड की गली नंबर 10 में रहती थीं। उनके बेटे और पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

 

मुन्नी देवी अक्सर घर के बाहर बैठती थीं। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर बीमार रहती थीं और तीन-चार दिन से घर के बाहर नजर नहीं आईं। बुधवार को कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज और सीओ पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो मुन्नी देवी का शव बेड पर पड़ा था। चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!