Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

खेड़ा शराब और पैसे से प्रभावित करना चाहते हैं इलेक्शन, विकास शर्मा की मोहन खेड़ा के घर में दो टूक चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने आज कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा के वार्ड में प्रचार करके वोट मांगे। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि खेड़ा और शराब बांट कर इलेक्शन को प्रभावित करना चाहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति शराब या पैसा बांटते पकड़ा जाएगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। कहा कि खेड़ा ही इस वार्ड के पार्षद थे और वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं दिख रहीं हैं। खेड़ा ने खुद कालोनियां काटी हैं जहां सड़क और नाली तक नहीं है। ऐसी शिकायत है कि किसी की वह रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं तो किसी को प्लाट पर कब्जा नहीं दे रहे हैं।

 

विकास ने कहा कि वह पुष्कर सिंह धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले हैं। रजिस्ट्री और प्लाट पर कब्जा वे दिलाएंगे। कहा कि कांग्रेस प्रीपेड मीटर के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। यहां स्मार्ट मीटर लगाने की बात थी, लेकिन वह स्मार्ट मीटर भी नहीं लगने देंगे। कहा कि वह पोस्टर चिपकाने पर आए तो जवाब नहीं दे मिलेगा। मोहन खेड़ा और उनके परिजनों,पर कितने मुकदमे हैं, उनकी लिस्ट वह सार्वजनिक करेंगे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ व गांव के अन्य संभ्रांत लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!