Breaking News

धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं आईजी कुमाऊं का बेतालघाट थाने में औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पुलिस व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

पुलिस का साइबर अपराधों व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जन-जन को जागरूक करना है लक्ष्य……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल,कॉलेजों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को और गांवों में जाकर आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा ग्राम सभा कुण्डिल, चौकी सनेह द्वारा ग्राम सभा सनेह टल्ली में महिला मंगल दल व ग्रामीणों के साथ, चौकी कलालघाटी पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी में फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं, तथा एएचटीयू कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार, बस अड्डा कोटद्वार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान में आमजन के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर गोष्ठी की गयी।

 

जिसमें पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों/लोगों को मानव तस्करी, नशा ड्रग्स दुष्प्रभाव,भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, डिजीटल अरेस्ट,साइबर अपराध से बचाव, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विस्तृत जानकारी देने के साथ ही साइबर सुरक्षा हेल्प न0- 1930, डायल-112, महिला हेल्प न0-1090 के संबंध में जानकारी दी गयी। किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी, बाहरी व्यक्तियों/संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता सम्बन्धी फोटो/पॉम्पलेट का वितरण कर सभी को अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने व जागरूकता पम्पलेट को गांव के पंचायत भवन, रास्तों व सार्वजनिक स्थलों में चस्पा करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतू प्रेरित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!