Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान और स्नेह का प्रतीक मानता है। इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि वे इस दिन को पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द्र को प्रोत्साहित करने के एक अवसर के रूप में मनाएं।

 

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। मैं आशा करती हूं कि यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।” विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है|

 

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो. वे सुरक्षित महसूस करें|  महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, कार्यों व प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान दें। उन्होंने सभी से इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!