Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

एटेरो कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुड़की- रुड़की में भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से आफरा तफरी मच गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के गोदाम में करीब 11 बजे अचानक आग लग गई।

 

आग लगता देखकर कर्मचारियों ने सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। साथ ही आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कंपनी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

 

सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!