Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- नाले में बहे बच्चे की पांच दिन बाद मिली लाश, लोगों ने गूल में फंसा देखा शव…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर दूर जयपुरबीसा के पास सिंचाई नहर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को लेकर मोर्चरी पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 31 जुलाई की शाम करीब पांच बजे इंदिरानगर निवासी मोहम्मद हसनैन का बेटा रिजवान दुकान में कुछ सामान खरीदने गया था।

बारिश के चलते इंदिरानगर नाला उफान पर था। इस बीच मासूम नाले में बह गया था। तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। रविवार सुबह जयपुरबीसा के किसान सिंचाई कर रहे थे। तभी पुलिया के नीचे कुछ फंस गया। जब किसान ने लकड़ी डालकर पुलिया को खोला तो अटका हुआ शव बाहर निकल आया। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सीओ नितिन लोहनी और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पूरी टीम के साथ पहुंचे।

 

यहां उन्होंने शव को निकलवाकर रिजवान के परिजनों को बुलाया। शिनाख्त के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव जब घर पहुंचा तो कॉलोनी में करुण क्रंदन की आवाज गूंजती रही। माता-पिता के विलाप को देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रविवार शाम मासूम का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!