Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

नैनीताल- मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, घर में मचा कोहराम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल जिले के ज्योलीकोट समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में बीते दिन रविवार को खेतों में काम कर रहे किसान पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, हमले में घायल भीम सिंह रावत ने देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। जिससे की मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटिया और एक बेटा है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी भीम सिंह रावत (55) पुत्र धन सिंह रावत रविवार को अपने खेतों में कृषि कार्य में लगा हुआ था, इसी दौरान जंगली मधुमक्खियां ने उसे पर हमला कर दिया, हमले में मधुमक्खियों ने भीम सिंह को बुरी तरीके से काट लिया। जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण भीम को इलाज के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे।

 

जहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान देर रात भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!