Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- बस में तबीयत बिगड़ने से यात्री की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी से कौसानी जा रही केमू की बस में शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इस पर बस चालक यात्री को भवाली सीएचसी लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के चचेरे भाइयों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। जानकारी के अनुसार भीम कुमार (28) पुत्र स्व. प्रेम कुमार निवासी कौसानी (वर्तमान निवासी जम्मू) शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से अपने घर कौसानी केमू की बस से जा रहा था।

 

सुबह आठ बजे गेठिया के पास पहुंचते ही उसने अपने भाई से फोन पर बात की और अचानक बस में बेहोश हो गया। जानकारी होने पर बस चालक उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी।

 

रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत की वजह हार्टअटैक लग रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक की मां, भाई और बहनें जम्मू में रहती हैं जो घटना के बाद कौसानी के लिए रवाना हो गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!